सदर और कटकमसांडी क्षेत्र के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों में प्रवास कर रहे करीब छः दर्जन प्रवासी श्रमिकों के बीच बांटा सत्तू- मास्क.
साइक्लोन अम्फान के कारण हजारीबाग में भी मौसम खराब होने के बावजूद सदर विधायक मनीष जायसवाल का सेवाभावी जुनून कम नहीं हुआ बल्कि वे दोगुनी ऊर्जा से लबरेज होकर निरंतर 54 वें दिन गुरुवार को अपने विधायक कार्यालय अवस्थित नमो आहार केंद्र में ससमय पहुंचकर खुद अपने हाथों से करीब 400 बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच चावल, दाल और सब्जी परोसा और उनकी भूख मिटाई। इधर विधायक श्री जायसवाल के निर्देश पर सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार के नेतृत्व में पंचायत सचिवालय पौता स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर और कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा के नेतृत्व में प्लस- 2 हाई स्कूल डाटो एवं मिडिल स्कूल, कूद क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवास कर रहे करीब 6 दर्जन प्रवासी श्रमिकों के बीच सत्तू और जरुरत के हिसाब से मास्क का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाया गया। उक्त वितरण प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संक्रमण को लेकर सभी तरह के एहतियात का भी ध्यान रखा गया।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता मेरी अभिमान है। उनकी सेवा और सुरक्षा के साथ अपनी जन्मभूमि का कर्ज चुकाने हेतु मैं वैश्विक महामारी कोरोना की इस विकट घड़ी में अग्रिम पंक्ति पर खड़ा होकर अपने मानव धर्म के साथ सेवा का फर्ज निभा रहा हूं और भविष्य में भी लोगों के दुख़- दर्द में उनके सहभागी बनकर खड़े रहने का हरसंभव प्रयत्न करता रहूंगा ।

