इलाजरत 7 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट हुई नेगेटिव,जल्द दी जाएगी छुट्टी,राहत देने वाली बात:उपायुक्त|
उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की हजारीबाग जिले में रविवार को 4 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है,बैठक में उन्होंने बताया की संक्रमित व्यक्ति कटकमसांडी,विष्णुगढ़ तथा टाटीझरिया के प्रवासी मजदूर हैं जो मुंबई से आए थे जिन्हें राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जिले में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था| हालांकि ये सभी क़्वारन्टाइन सेंटर में भर्ती थे इसलिए उनके संबंधित गांवों में कंटेनमेंट जोन बनाने की आवश्यकता नहीं है,लेकिन उनके परिवार वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को रोका जा सके|
उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज में पूर्व से इलाजरत कोरोना संक्रमितों में 7 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जो राहत देने वाली है और बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी| वहीं उन्होंने बताया की हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित ट्रूनेट मशीन से जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जिसकी प्रतिदिन कोरोना जाँच करने की क्षमता 40 है| साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 50000 प्रवासी मजदूर लौट चुके हैं जिनको कोरन्टाइन किया जा चुका है| वहीं उपस्थित एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अभी तक कुल 2528 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें 2028 कोरोना नेगेटिव मिले हैं तथा 41 पॉजिटिव है तथा 500 टेस्ट की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत हैं|
पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक जिला में निषेधाज्ञा लागू है जिला में बढ़ते कोरोना आशंकाओं के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले जगह पर जाने से बचे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें| उन्होंने बताया कि यातायात उन्लंघन मामले पर 30500 रु का जुर्माना वसूला गया है, लॉक डाउन उलंघन मामले में पिछले 24 घंटो में 7 मामले दर्ज हुए है जिनके छह लोगो को गिरफ्तार किया गया है वही लॉक डाउन उलंघन मामले में अब तक 15 लाख 80 हज़ार रु का जुर्माना वसुला जा चूका है| अबतक कुल 142 केस दर्ज हुए है जिनमे 146 लोगो की गिरफ्तारियां हुई है|
