रामगढ़। रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित-विज्ञान मेला 2026-27 में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। मेले में झारखंड और बिहार के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक एवं गणितीय मॉडल, प्रोजेक्ट और गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रतिभा की सराहना की।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने मेले में शामिल सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सांसद मनीष जायसवाल का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, विभाग निरीक्षक विवेक नयन, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सुरेश बगड़िया, सचिव शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, अभिभावक प्रमुख गीता मेहता, विद्या भारती पूर्व छात्र प्रांत सहसंयोजक प्रवीण कुमार सोनू, पूर्व छात्र राजीव कुमार, शशि शर्मा और अनुज कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
