दारू थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 


हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दारू थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 25.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, कांड के अनुसंधान के क्रम में चोरी गई महिंद्रा कंपनी की मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए हरली गांव निवासी मो. अफताब, पिता मो. मुबारक, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।