हजारीबाग।
लोकसभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे के क्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने 25 और 26 सितंबर को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल भी उनके साथ रहीं।

सांसद मनीष जायसवाल ने सपत्नीक दोनों धामों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

दौरे के दौरान सांसद ने केदारनाथ और बदरीनाथ श्राइन बोर्ड की समीक्षा बैठकों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने पत्नी निशा जायसवाल के साथ बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने इन पवित्र धामों में दर्शन को आध्यात्मिक अनुभूति बताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

सांसद ने कहा कि देवभूमि के इन पावन धामों में दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर उनके लिए श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण रहा।