बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की तीसरी बैठक संपन्न, नई कमेटी का विस्तार

 


बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की तीसरी बैठक सदानंद पैलेस में नवनियुक्त उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत माता रानी के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के साथ महासमिति की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महासमिति की कमेटी का विस्तार करते हुए सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दीपू यादव को संरक्षक, प्रमोद यादव को अध्यक्ष, दीप नारायण निषाद को सचिव, बाल गोविंद निषाद को कोषाध्यक्ष तथा गणेश यादव और प्रमोद खंडेलवाल को महासचिव बनाया गया। वहीं शैलेंद्र कुमार यादव और राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

महासमिति की कोर कमेटी में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, रूपचंद्र अग्रवाल, लखन निषाद, शिवशंकर गुप्ता, नरेश निषाद, पवन खंडेलवाल, महेंद्र गुप्ता, शिवदीप सिंह, प्रदीप जैन, उदय गुप्ता, गौतम सोनकर और दिलीप सोनी को शामिल किया गया।

महासमिति के प्रचार-प्रसार और समन्वय की जिम्मेदारी रितेश खंडेलवाल को सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई। अभिनाश निषाद, प्रेम निषाद और रंजित निषाद को सह संयोजक बनाया गया। वहीं पूजा व्यवस्था के लिए दिलीप सोनी, उपेंद्र सिन्हा और आशुतोष चौधरी को पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र की चतुर्थी, बुधवार 14 अक्टूबर को दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन पूजा पंडाल के समीप किया जाएगा।

सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना भी समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी भावना के साथ दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाता है।

महासमिति ने कहा कि सभी सदस्यों और समाज के लोगों के सहयोग से इस वर्ष बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की 26वीं वर्षगांठ को भव्य और यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में दीप नारायण निषाद, दीपू यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, दिलीप जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, नरेश निषाद, दिलीप सोनी, प्रदीप जैन, महेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, राजू सिन्हा, पवन खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, उपेंद्र सिन्हा, रितेश खंडेलवाल, बैजनाथ गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, आशुतोष चौधरी, पंकज कसेरा, गुड्डन सोनकर, संजय यादव, लक्ष्मण निषाद, अभय निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे।