हजारीबाग। शहर के बिहार दुर्गा स्थान से करीब 20 गज की दूरी पर स्थित नवनिर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर परिसर में सोमवार, 28 सितंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सेवा मंडल, हजारीबाग (रजि.) के तत्वावधान में किया जा रहा है।
भजन संध्या की शुरुआत शाम 6:30 बजे होगी और प्रभु श्री श्याम की इच्छा तक भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है। इस दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में लीन होंगे और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठेगा।
हजारीबाग में प्रभु श्री श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और निर्माण अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर श्याम प्रेमियों में लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद यहां बाबा श्याम का भव्य स्वरूप विराजमान होगा।
आयोजकों ने शहर के सभी श्याम प्रेमियों से परिवार और मित्रों के साथ भजन संध्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण बनेगा।
कार्यक्रम: भव्य भजन संध्या
तारीख: 28 सितंबर, सोमवार
समय: शाम 6:30 बजे से
स्थान: नवनिर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर परिसर, बिहार दुर्गा स्थान के समीप, हजारीबाग
