हजारीबाग में 15 अक्टूबर को भव्य डांडिया कार्यक्रम, रोशन रोही होंगे खास आकर्षण

 


हजारीबाग: मटवारी स्थित श्री विनायक होटल में आगामी 15 अक्टूबर को समर्पण सेवा समूह की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रोशन रोही भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और तैयारियों की जानकारी देने के लिए आयोजकों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देना है। इसमें हजारीबाग के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए रांची से बाउंसरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित रखने और लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि डांडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजकों ने हजारीबागवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ 15 अक्टूबर को श्री विनायक होटल, मटवारी पहुंचें और रोशन रोही के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

टिकट और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क:
📞 9264234107
📞 8825300310

कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार-प्रसार में निमेष कुमार पांडेय, गोल्डन कुमार केशरी, आशीष यादव, उपेंद्र प्रसाद, गौतम कुमार गुप्ता, समाजसेवी मनीष चौधरी, सुजीत कुमार सिंह, सुनील राणा (सीजीआई), अजय मेहता, दिगंबर मेहता, धर्मेंद्र सिंह, रणवीर पांडेय, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, गोविंद कुमार, तबाही यादव एवं रंजन कुमार इस्लाम सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।