सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक प्रदीप प्रसाद बोले– विकास के साथ धार्मिक स्थलों को भी मिल रही प्राथमिकता


हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में विधायक निधि से हाई मास्ट लाइट एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का समुचित विकास क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। हाई मास्ट लाइट की स्थापना से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को रात्रिकालीन आवागमन और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और विकास कार्यों के समन्वय से ही एक समृद्ध एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि  दिनेश कुशवाहा, कालेश्वर रजक, रामावतार शर्मा, बिरजू कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि  व अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, धर्म महतो, जगदीश महतो, राजू प्रसाद, अभय सिंह, दिनेश प्रसाद,  विश्वर पंडित,  महेश प्रसाद, प्रमेश्वर यादव, संजय मेहता, सुखदेव प्रजापति, बाबूलाल महतो, श्री बालेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश,  देवकुमार,उमेश प्रसाद, नरेश यादव, भीम यादव,  किशुन महतो, नुनुलाल भुइयाँ एवं  देवनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।