हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रस्तुत किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड, संसद में रही 96 प्रतिशत उपस्थिति

 


बीते 4 जून 2024 को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हजारीबाग लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को अपना प्रचंड जनादेश देकर उन्हें अपना सांसद चुना। मनीष जायसवाल को कुल 6,54,613 वोट प्राप्त हुए और अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से कुल 2,76,686 वोट से चुनाव जीतकर सांसद बने। सांसद बनते ही हर मोर्चे पर मनीष जायसवाल आवाम से सीधे जुड़े और जन सरोकार की बातें सड़क से लेकर देश के सर्वोच्च सदन तक मुखरता से रखा। क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा सजग और जंजारों के लिए सदैव खड़ा रहने वाले सांसद मनीष जायसवाल ने अपने बीते विधायक कार्यकाल के तर्ज़ पर सांसद कार्यकाल की दो वर्षों की वार्षिक उपलब्धि को लेकर बुधवार को हजारीबाग के डाक बंगला अवस्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने दो सालों के रिपोर्ट कार्ड को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस प्रेस वार्ता की शुरुआत हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने करते हुए कहा कि सांसद मनीष जायसवाल जननेता है और जनहित में उनका प्रयास देश के सर्वोच्च सदन संसद से लेकर हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र की सड़कों तक सराहनीय है ।

ज्ञात हो कि साल 2026 में आने वाले 24 जून को उनके संसद में बतौर सांसद शपथ लिए दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने अपने बीते दो वर्षों में संसद में अपनी 96% उपस्थिति बताई। जो स्टेट एवरेज में 86% और नेशनल एवरेज में 85% है। उन्होंने संसद भवन के विभिन्न सत्रों में कुल 211 सवाल उठाए। जो स्टेट एवरेज में 126 और नेशनल एवरेज में 103 है। उन्होंने जनहित और राष्ट्रहित के मामलों में डिबेट में कुल 31 डिबेट में भाग लिया जिसमें स्टेट एवरेज 23.8% और नेशनल एवरेज 20.4% है। 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने रेलवे कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में कई सकारात्मक पहल किया। जिसका नतीजा हुआ कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, आसनसोल- हटिया इंटरसिटी, गया-मुंबई एलएलटी सुपरफास्ट और कोडरमा- बरकाकाना पेसेंजर ट्रेन सुचारु हुआ। हजारीबाग टाउन को वंदे भारत कनेक्टिविटी और पटना एवं रांची तक तेज यात्रा सुविधा होने से यहां व्यवसाय एवं पर्यटन को बढ़ावा मिला। कोडरमा-हजारीबाग- बरकाकाना रेलखण्ड पर इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन के कारण तेज एवं किफायती संचालन शुरू हुआ। डीजल निर्भरता में कमी आई और माल परिवहन क्षमता में वृद्धि हुई। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में कोचिंग डिपो का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके पूर्ण होने से यहां रेणुका रखरखाव स्थानीय स्तर पर होगा, नई ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ेगी, रेलवे में स्थानीय रोजगार के अवसर बनेंगे और हजारीबाग एक महत्वपूर्ण रेलवे परिचालन केंद्र के रूप में विकसित होगा। कोडरमा बरकाकाना दोहरीकरण परियोजना में लगभग 133 किलोमीटर रेलखण्ड में कार्य चल रहा है जो लगभग 3000 करोड़ से अधिक की परियोजना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से कोयला परिवहन और यात्री ट्रैफिक दोनों को लाभ मिलेगा और भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा बरकाकाना जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत विकसित करते हुए इसे आधुनिक स्टेशन बनाया गया, यहां बेहतर प्रवेश द्वार, विस्तृत प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन सुविधा, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया, स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाला आकर्षक डिजाइन में इसे तब्दील किया गया। 

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र सांसद सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन कर साल 2024-2025 हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 101 जरूरतमंद परिवार की बेटियां और साल 2025-2026 में सिद्धू-कान्हू मैदान रामगढ़ में कुल 101 जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान कर इतिहास रचा। इन 202 बेटियों का न सिर्फ घर बसाया बल्कि इनके घर चलाने की भी व्यवस्था कराई। ये बेटियां समाज की ऐसी जरूरत परिवार की थी जिन्हें ऐसा शाही शादी सपने में भी मुनासिब नहीं थी लेकिन उन बेटियों के अरमान को सांसद मनीष जायसवाल ने पंख देकर उड़ान दी। सांसद शौर्य परंपरा जागरण अभियान के तहत हजारीबाग की ऐतिहासिक और पारंपरिक रामनवमी महापर्व के दौरान यहां की पारंपरिक डंड कला- कौशल को जीवंत बनाए रखने के उद्वेश्य से लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में साल 2025 में कुल 2,394 अखाड़ा को और 2026 में 2073 अखाड़ों तक डंड पंहुचाया गया। सांसद वधु सम्मान अभियान के तहत वर्ष 2024-25 में कुल 12790 और वर्ष 2026 में अबतक कुल 9324 यानी दोनों मिलाकर कुल 22114 बहनों तक लहंगा पहुंचवाया और शादी में उनके लहंगा पहनकर शादी करने के अरमान को पूरा किया। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र ने विभिन्न खेलों का व्यापक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर साल 2024-2025 में 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, कबड्डी और चेस का सफल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 में संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 22 भाजपा मंडलों में मंडलवार आयोजन हुआ जिसमें। कुल 367 पंचायतों के कुल 1484 टीमों के कुल 22260 खिलाड़ियों का समागम हुआ। इसी प्रकार पांचों विधानसभा क्षेत्र के चार जगहों पर सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुल 30 टीम के कुल 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांसद आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग और रामगढ़ जिला में दो जगहों पर हुआ जिसमें कुल 141 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांसद धार्मिक उत्थान कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र ने कुल 24 विभिन्न मंदिरों में देव प्रतिमा समर्पण किया गया और 16 मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार में टाइल्स एवं पेभर बब्लॉक सहयोग स्वरुप भेंट किया। यानी कुल मिलाकर 40 मंदिरों के निर्माण एवं उन्नयन में सहयोग किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सांसद निधि की राशि का शत प्रतिशत अनुशंसा करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास को एक नई गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में स्थानीय क्षेत्र के विकास निधि के अंतर्गत कल 196 विकास योजनाओं के लिए  9.80 करोड़ रुपए की अनुशंसा की गई है और इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामुदायिक भवन, सड़क, खेल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार तेज़ी से किया जा रहा है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से हजारीबाग और रामगढ़ जिले में विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान की जा रही है। हजारीबाग में लगभग 446 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं वहीं रामगढ़ जिला में 466 विकास कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल, सड़क एवं जन सुविधाओं का विस्तार कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हजारीबाग में 93 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया और रामगढ़ जिला में 66 किलोमीटर सड़क तथा तीन पुलियों का निर्माण कराया गया। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधा बेहतर हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हजारीबाग में 10,854 परिवारों को और रामगढ़ जिला में 6,622 परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया गया। पीएम-2 कुसुम योजना के तहत वर्ष 2024 से 2026 के बीच रामगढ़ में 2,015 सोलर पंप स्थापितकिए गए वहीं हजारीबाग में 3,023 सोलर पंप स्थापित किए गए। इससे किसानों को सिंचाई के लिए स्वच्छ किफायती एवं निर्वात ऊर्जा उपलब्ध हो रही है, जिससे कृषि लागत में कमी आई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाखों नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में दोनों जिले में लाखों लोगों का बीमा एवं पेंशन योजना से जुड़ाव सुनिश्चित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी नामांकन एवं सक्रिय लाभार्थी की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई। अटल पेंशन योजना में हजारीबाग में लगातार निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है।   विभिन्न कंपनियों के सर गतिविधि के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जनता के हितार्थ निरंतर जमीन पर कार्य किया जा रहे हैं ।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बेबाकी से कहता हूं कि मैं कोई समाजसेवी नहीं हूं बल्कि जनसेवक हूं और समाजसेवा और जनसेवा में इतना ही अंतर है कि समाजसेवी सिर्फ समाज को देते हैं बदले में कुछ लेते नहीं लेकिन हम जनसेवक समाज को अपनी सेवा देते हैं बदले में लोगों से मत मांगते हैं, उनका समर्थन और सहयोग भी समय- समय पर प्राप्त करते हैं। बतौर एक जनसेवक जनता के बीच हमेशा रहकर उनके हितार्थ सेवारत रहा हूं और भविष्य में भी पूरी शिद्दत से जनसेवा में खुद को खपाता रहूंगा। हजारीबाग में एयरपोर्ट के मामले पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार इस मामले को लेकर वार्ता हो रही है केंद्र सरकार हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण या महत्ती परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा कि भूमि मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कोयला और बालू की चोरी पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है इससे सरकारी राजस्व बढ़ेगा और विकास कार्यक्रम को गति मिलेगी। उन्होंने अपने दो वर्षों के दौरान देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी से मिलकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा में आयोजित होने वाले महोत्सव में आने का न्यौता देने, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर झारखंड के विकास के लिए विशेष ध्यान आकृष्ट करने और झारखंड में बढ़ते तेजी से नशा के गिरफ्त से युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र स्तर पर विशेष योजना बनाने, केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर झारखंड राज्य में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त कराने के लिए विशेष पहल करने सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और कई विभागों के सचिवों एवं पदाधिकारियों, झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्री एवं राज्य अधिकारियों से मिलकर संबंधित मामले पर जनहित और क्षेत्रहित में कार्य करने को लेकर लगातार संवाद स्थापित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी बताया कि कुछ लोग विपक्षी दलों और विपक्षियों के द्वारा प्रायोजित तरीके से उनके खिलाफ भ्रामक और दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता रहा है लेकिन हम जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं और जनता मेरे सेवा, कार्य, व्यवहार और उपलब्धता को देख-समझ रही है और समय आने पर उनके निर्णय भी आयेगा। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान मीडिया के सवालों का भी विवाह की से जवाब दिया ।

इस प्रेस-वार्ता में विशेषरूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, हजारीबाग के आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, के. पी. ओझा, अशोक यादव, डॉ संजय सिंह, गणेश यादव, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रेणुका साहू, जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद, रामगढ़ के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रामगढ़ के भाजपा नेता चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, रॉबिन गुप्ता, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, रामगढ़ विधानसभा सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, बरही सांसद प्रतिनिधि मुकंद साव, भाजयुमो जिला मोर्चा अध्यक्ष राजकरण पांडेय, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा उर्फ साक्षी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम, जुगनू सिंह , प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष टोनी जैन, सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, कृष्णा राम, अनूप ठाकुर, विजय वर्मा, महेंद्र ठाकुर ,शंकर करमाली, दामोदर प्रसाद ,रंजीत चंद्रवंशी ,चंदन सिंह, मिथिलेश यादव, संतोष शर्मा ,वीरेंद्र कुमार बीरू, कृष्णा मेहता, दामोदर प्रसाद, राकेश जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा, रूपम ओझा, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।