भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल बीते दो दिनों से संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सघन प्रवास पर हैं। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते निरंतर 12 वर्षों के अटूट विश्वास, चहुंमुखी विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की उपलब्धियों को समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। दौरे के पहले दिन मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रवास सह तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डेढ़ दर्जन गांवों का भ्रमण कर दर्जनों विशिष्ट जनों और सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा और आत्मीय संवाद स्थापित किया। इसी कड़ी में बुधवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के क्रम में पदमा प्रखंड के बाद बरही प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का सघन दौरा कर उन्होंने जनता से सीधा संपर्क साधा। बरही विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान जब सांसद मनीष जायसवाल का काफिला खोड़ाआहर पंचायत स्थित पांच माइल पहुंचा तो वहां स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में, मांदर की थाप और पारंपरिक गायन-वादन के साथ उनका जोरदार व आत्मीय अभिनंदन किया।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया अनीता देवी, प्रख्यात समाजसेवी खिरोधर यादव, वार्ड सदस्य पूनम कच्छप, मगदली बाड़ा, सावना बाडा, रोशन टोप्पो, अल्बर्ट एक्का, पीटर टोप्पो और सुनील टोप्पो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई कोई सांसद स्वयं उनके गांव पहुंचे है, जिसके लिए उन्होंने एकस्वर में सांसद मनीष जायसवाल का आभार जताया। इसके बाद खोड़ाआहर पंचायत के ही जतरा मेला टांड में घने जंगलों के बीच प्रकृति की गोद में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर सांसद मनीष जायसवाल ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भीषण गर्मी से राहत पाते हुए जंगल के वृक्षों के तले एक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें चोरपहरिया, बंडापहार और लुखमाकोचा टोले के आदिवासी समाज के लोगों की समस्याओं को सांसद मनीष जायसवाल न बैठकर सुना और त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, समाजसेवी बंधन यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, रंजीत चंद्रवंशी, भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, मणिलाल यादव और गुरुदेव प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल खोड़ाआहर पंचायत के ग्राम कुंडवा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय व्यवसायी श्री मनोज यादव के आवास पर प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की, जिसमें मुखिया खिरोधर यादव, परमेश्वर यादव, छोटेलाल यादव, नरेश यादव, जानकी यादव, रमेश राणा, दिनेश यादव और संतोष यादव उपस्थित रहे। इसके बाद ग्राम रालो लठिया में एक विशाल बरगद के वृक्ष की शीतल छांव तले ग्रामीणों की चौपाल सजी। जिसमें मुख्य रूप से दिनेश यादव, प्यारेलाल यादव, महेश यादव, कैलाश यादव, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव, प्रयाग यादव, शंभू यादव, सुभाष यादव, तुलसी यादव और विनोद यादव उपस्थित थे। सांसद मनीष जायसवाल का काफिला इसके बाद धनवार पंचायत के ग्राम लाठिया पहुंचा, जहां स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद के आवास के समीप ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद हुआ। इस मौके पर बैजनाथ यादव, उमेश यादव, सुरेश पंडित, संतोष यादव, अशोक यादव और गाजो यादव उपस्थित रहे। इसी क्रम में मलकोको पंचायत के ग्राम पड़रिया स्थित शिव मंदिर चौक पर भी सीधा जनसंवाद आयोजित हुआ। जहां मुखिया सह भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार यादव, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, मथुरा प्रसाद, लक्ष्मण कुमार, सहदेव प्रसाद, चंदन कुमार भारती, दिनानाथ प्रसाद, मुन्नालाल प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, बाबूचंद प्रसाद, कैलाश प्रसाद और त्रिलोकी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद वे दुलमाहा में मुखिया नारायण यादव, मनोज यादव, सागर चंद्रवंशी के घर मिले और लखना शिव मंदिर प्रांगण, बेलादोहर, मलकोको चौकीदार चौक, रानीचुवां और मौगदा में महेश मंडल के प्रतिष्ठान में जनसंवाद किया। इस दौरान वे श्रीनगर गांव में स्व. शिवसहाय कुमार के पुत्र और बरसोत में दुखन सिंह के शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाना नहीं भूले। विभिन्न चौपालों और जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक सेवा काल की विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा कहते हैं कि मैं अपने लिए या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि इस देश के गरीबों के लिए जीता हूं। वे खुद गरीबी से निकलकर आए हैं, इसलिए गरीबों का दर्द बखूबी समझते हैं। उन्होंने अपने इस कथन को बीते 12 वर्षों में अपनी योजनाओं के जरिए पूरी तरह सार्थक किया है और विकास की किरणों को देश के अंतिम छोर तक पहुंचाया है। सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि देश में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पीएम आवास के माध्यम से पक्के घर दिए गए, 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया, करीब 16 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया जा चुका है, 58 करोड़ से अधिक लोग जनधन योजना के लाभार्थी बने हैं, जबकि 57 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना से स्वरोजगार का लाभ मिला है। इसके साथ ही 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है, शत-प्रतिशत पात्र दावेदारों को पीएम जीवन ज्योति बीमा का सुरक्षा कवच दिया गया है, 31 करोड़ असंगठित कामगार ई-श्रम पोर्टल से जुड़ चुके हैं, 11 करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क एलपीजी उज्ज्वला कनेक्शन दिया गया है, 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से जोड़ा गया है तथा जनजातीय व वंचित वर्ग के सम्मान के लिए 15,000 करोड़ रुपये का जनजातीय कल्याण बजट आवंटित किया गया है। सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित जनता का आभार जताते हुए अंत में कहा कि देश आज हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर जो यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव आया है, वह आपके द्वारा दिए गए बहुमूल्य वोट के कारण ही संभव हो सका है।
देश को तरक्की के पथ पर हर मोर्चे पर आगे रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी पर अपना यही स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें। उक्त दौरे में सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, मुकुंद साव, रंजीत चंद्रवंशी, मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव गुप्ता, आकाश जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
