सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से रेवार में स्थापित होगी बजरंग बली की नई प्रतिमा, भूमि पूजन व ध्वजा रोपण संपन्न


हजारीबाग। सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रेवार में धार्मिक आस्था एवं सनातन संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हजारीबाग के  सांसद  मनीष जायसवाल के सौजन्य से स्थापित होने वाली बजरंग बली की नई प्रतिमा ग्रामवासियों को ससम्मान सुपुर्द की गई।

इस अवसर पर ध्वजा रोपण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामीणों ने भगवान बजरंग बली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही युवाओं में भी धार्मिक संस्कारों का प्रसार होगा।

इस अवसर पर सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा सांसद प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष  शिव पाल यादव, शिव प्रसाद राणा,  रणधीर पांडे, नागेश्वर यादव,  अजय यादव, जितेंद्र यादव,  विनोद राणा,  बलदेव यादव,  कुमार गोप,  कैलाश साव,विनोद साव, चेतलाल यादव, कैलाश रजक सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए सांसद श्री मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से गांव में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।