भूपेन्द्र मरावी के हजारीबाग सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रविवार को आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुन्ना सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र मरावी के मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने तथा आम लोगों के मुद्दों को आंदोलनात्मक रूप से उठाने के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
