हज़ारीबाग  जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं अनुशासित मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य मुनिश्री धर्म सागर जी एवं मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, युवतियां एवं बालिकाएं शामिल हुए और संतों की सुरक्षा को लेकर अपनी एकजुटता एवं चिंता व्यक्त की। मौन जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रशासनिक कार्यालय पहुंचा, जहां उपायुक्त एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जैन संतों एवं साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि संतों पर हो रही घटनाएं केवल जैन समाज पर नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता एवं भारतीय संस्कृति पर आघात हैं। उपस्थित लोगों ने ऐसी घटनाओं की कठोर निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।पूज्य मुनिश्री धर्म सागर जी एवं मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए, संत सुरक्षा नीति बनाई जाए तथा संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र विकसित करने की भी आवश्यकता बताई। जुलूस में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से पूर्व सांसद वरिष्ठ यदुनाथ पांडे, ईसाई समाज के धर्मगुरु आनन्द जोजो, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, आनंद देव, विनोद झुनझुनवाला, नवभारत जागृति केंद्र के सतीश गिरिजा, मालाकार समाज के भोला भगत, चंद्रवंशी समाज के अजीत चंद्रवंशी, झील पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा एवं सचिव शैलेश चंद्रवंशी, तेली समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नाई समाज के अध्यक्ष छेदी ठाकुर, खंडेलवाल समाज के नरेश पवन खंडेलवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशुतोष जी एवं तरकांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पंकज मेहता, बार एसोसिएशन हजारीबाग के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार पांडे, आर्ष गुरुकुल कन्या के प्राचार्य कौटिल्य जी, गायत्री परिवार के डूंगरमल जैन, सद्भावना विकास मंच के सचिव दीपक कुमार एवं सहसचिव महताब आलम, फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता, दिनेश नटानी, डॉ. असीम कुमार, सीपीआई के गणेश सिट्टू, शिक्षाविद् शंकर चंद्र पाठक, आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक तारकेश्वर सोनी, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सचिव अरुण साव, पवन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, हिटलर शाही सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा, उपाध्यक्ष जेपी विनायका, कोषाध्यक्ष संजय सेठी, आनंद अजमेरा, विपिन छाबड़ा, विजय लुहाड़िया सहित जैन महिला समाज, जैन महिला समिति, जैन महिला मिलन एवं जैन युवा परिषद के पदाधिकारियों ने सभी समाज एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जैन समाज के मीडिया हेड विजय जैन लुहाड़िया ने कहा कि संतों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जन-जागरण के उद्देश्य से निकाले गए इस जुलूस में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक स्वर में संदेश दिया कि “संतों की सुरक्षा, राष्ट्र की जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि पूरा जुलूस शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रहा। मौन जुलूस में शामिल श्रद्धालु हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था संतों की सुरक्षा राष्ट्र की जिम्मेदारी

अहिंसा के पथिक सुरक्षित हों, भारत की संस्कृति संरक्षित हो। हजारीबाग डीसी को ज्ञापन सौंपने के बाद मौन प्रदर्शन संपन्न हुआ। वहीं संध्या में महाराज श्री के सानिध्य में महाआरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।