हजारीबाग के नीरज कुमार गुप्ता बने संकल्प रामराज्य सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष


हजारीबाग संकल्प रामराज्य सेवा ट्रस्ट द्वारा सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपने के क्रम में हजारीबाग निवासी नीरज कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ट्रस्ट ने उन्हें हजारीबाग जिला अध्यक्ष (झारखंड) के पद पर नियुक्त किया है।

ट्रस्ट द्वारा जारी चयन पत्र के अनुसार, नीरज कुमार गुप्ता, जो कृष्णापुरी मटवारी क्षेत्र के निवासी हैं, सनातन धर्म के सिद्धांतों एवं वैदिक परंपराओं के प्रति आस्था रखते हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निष्ठा और सेवा-भावना को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

यह नियुक्ति 03 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। ट्रस्ट ने विश्वास जताया है कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में अपना योगदान देंगे।

संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई सदस्य संगठन के नियमों के विरुद्ध कार्य करता है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नीरज कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।