युवा नेता गौतम कुमार के नेतृत्व में पूर्व BSF जवान छत्रधारी राणा का भव्य स्वागत


आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता गौतम कुमार, पूर्व जवान अरविंद ओझा और समाजसेवी बटेश्वर मेहता समेत कई लोगों ने पूर्व BSF जवान श्री छत्रधारी राणा का गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया। करीब 40 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद लौटे राणा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ललिता देवी, BSF में सेवारत पुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार राणा और पुत्र उपेंद्र कुमार राणा भी मौजूद रहे। सम्मान का यह दृश्य देख पूरा परिवार भावुक हो गया।

सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल श्री छत्रधारी राणा ने संगठन का आभार जताते हुए इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण पल बताया।