हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दारू चौक में " द सिटी रसोई" फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह में रेस्टोरेंट के संचालक रवि कश्यप एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व स्थानीय, कार्यकर्ता , परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रेस्टोरेंट के संचालक को नए व्यवसाय के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे नए प्रतिष्ठानों की स्थापना से न केवल क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिलती हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
द सिटी रसोई फैमिली रेस्टोरेंट में भारतीय, चाइनीज़, साउथ इंडियन, पंजाबी सहित विभिन्न मल्टी-कुज़ीन व्यंजनों की व्यवस्था की गई है, जो क्षेत्रवासियों को स्वादिष्ट भोजन के साथ स्वच्छ वातावरण और बेहतर सेवा प्रदान करेगा। यह रेस्टोरेंट परिवारों के लिए एक आदर्श भोजन स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
विधायक ने कहा कि यह नया प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति करे और संचालक तथा उनके परिवार को सफलता, समृद्धि एवं खुशहाली प्राप्त हो।
