हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर आज हजारीबाग विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी के विधायक जन सेवा कार्यालय में संचालन समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरही विधायक सह हजारीबाग नगर निगम चुनाव प्रभारी श्री मनोज यादव ने की।
बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव की अब तक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने, वार्ड एवं बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय स्थापित करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति देने, मतदाता सूची के सत्यापन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण तथा चुनावी प्रबंधन को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया गया। साथ ही जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और समाधान का भरोसा दिलाने पर भी बल दिया गया, ताकि हजारीबाग नगर निगम को विकास, पारदर्शिता और सुशासन का आदर्श मॉडल बनाया जा सके।
बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक श्री अशोक यादव, सह-संयोजक श्री दिनेश सिंह राठौर, श्री हरिश श्रीवास्तव, श्री प्रकाश झा, श्रीमती रत्ना सिन्हा, श्रीमती मनोरमा राणा, श्री तनवीर अहमद, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकरण पाण्डेय, श्री राजेश गुप्ता, श्री आलोक कुमार, श्री नरेंद्र कुमार, श्री सुबोध सिन्हा, श्री राजेश चंद्रवंशी, श्री तरुण कसेरा, श्री रामजी कुशवाहा, श्री शिवपाल यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी श्री सुदेश चन्द्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाने तथा हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में समग्र विकास, स्वच्छ प्रशासन और जन-हितैषी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
