हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल द्वारा जुल्लु पार्क स्थित कालरा होंडा शोरूम में शुक्रवार को निशुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया। जिसमें चिकित्सकों के द्वारा 47 लोगों की निशुल्क जांच हुई। जरूरतमंदों ने शिविर में जांच एवं उपचार करवाकर उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान चिकित्सकों ने स्वच्छता के प्रति आदतें विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया। शिविर के आयोजन में शोरूम प्रबंधन ने विधि- व्यवस्था एवं सहयोग में अपना सरहानीय योगदान दिया। साथ ही हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञ व्यक्त किया। मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी उपचार जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है। हजारीबाग डेंटल काॅलेज के चिकित्सक डॉ नुसरत फातिमा, डॉ मुस्कान कुमारी, मयाउरी राज, रीना मंडल एवं राजकुमार दास ने सरहानीय योगदान दिया।