आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ चौपारण प्रखंड मे किया गया


प्रखंड सभागार चौपारण में आज मंगलवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग निर्धारित 6 सूचकांक को 14 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाना है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, पशु टीकाकरण, कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है एवं ससमय लक्ष्य कि प्राप्ति करना हैं! अभियान के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड के निर्धारित संकेतकों जैसे 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों को पूरक पोषण आहार, आंगनबाड़ी में सभी बच्चों कि माप दक्षता, आंगनबाड़ी में कार्यरत शौचालय एवं पेयजल कि उपलब्धता, विद्यालय में लड़कियों के लिए शौचालय की उपलब्धता, पशुओं को बोवाइन वैक्सीनेशन आदि की शत प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित की जाएगी! यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक मिशन मोड में चलाया जायेगा।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से सुचारु रूप से योजना बना कर कार्य करना है, साथ ही पंचायत के मुखिया, जन प्रतिनिधि को अपने पंचायत के विद्यालयों, आँगनबाड़ी के साथ आपसी सहयोग से कार्य करते हुए इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी में पीने का स्वच्छ पानी, कार्यरत शौचालय, विद्यालयों में लड़कियो के लिये शत प्रतिशत शौचालय की उपलब्धता हो यही पहली  प्राथमिकता है साथ ही जिला के समन्वय से DMFT, 15वें वित्त,मनरेगा आदि के फण्ड से जरूरतानुसार बुनियादी जरूरतों को पूर्ण किया जायेगा। 

कार्यक्रम के शुरुआत में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेंद्र रजक एवं सभी मुखिया ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलन किया तथा बीडीओ के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के सभी  संकेतकों को संतृप्त करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम मे आगे विभागवार सूचकांक की लक्ष्य प्राप्ति हेतु एक्शन प्लान सभी विभाग के प्रधान द्वारा दिया गया! इसके सन्दर्भ में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि चौपारण में कुल 161 विद्यालय है, नीति आयोग के सूचकांक अंतर्गत सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए शौचालय कि व्यवस्था 14 अप्रैल तक कि जानी हैं! उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थी वार उपलब्ध शौचालय का सर्वे किया जा रहा हैं, विद्यालय में लड़कियों के संख्या के अनुपात में शौचालय की उपलब्धता जिला के समन्वय से करवायी जाएगी!

प्रभारी प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी ने बताया कि चौपारण में पशुओं का वैक्सीनेशन अगले सप्ताह से शुरू किया जायेगा, पंचायत वार शिविर लगाकर तय समय में वैक्सीनेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा!

बाल विकास परियोजना के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी में शौचालय एवं पेयजल कि मरम्मत तथा जरूरतानुसार नए शौचालय एवं पेयजल का निर्माण जिला स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के द्वारा किया जा रहा हैं!

संपूर्णता अभियान के सूचकांक को तय समय में शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित समीक्षा की जाएगी साथ ही जमीनी स्तर पर सुधार हेतु प्रशिक्षु आईएस के द्वारा नियमित क्षेत्र भ्रमण किया जायेगा!

आज के इस कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला अभियंता आशीष आनन्द, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रभारी प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी अमन कुमार, प्रभारी प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी मुकुंद हंस, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुकेश राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेंद्र रजक, पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायत के मुखियागण, शिक्षा बीपीएम, मनरेगा बीपीओ संतोष कुमार, प्रणव कुमार, नीति आयोग एबीफ सुरेश कुमार, सभी महिला पर्यवेक्षिका, जेएसएलपीएस के कर्मी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सभी विभाग सहयोगी कर्मी, प्रखंड कर्मी, पिरामल फाउंडेशन के सदस्य, बचपन बचाओ के सदस्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।