नगर निकाय (आम) चुनाव 2026: उपायुक्त ने संत कोलंबस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण


नगर निकाय (आम) चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज संत कोलंबस कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की तैनाती, सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।