
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ की धरती पर पहली बार रविवार को आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 के सफलतम एवं ऐतिहासिक आयोजन के पश्चात इस आयोजन के सूत्रधार सांसद मनीष जायसवाल सोमवार को संसद के बजट सत्र में शामिल होने दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान रास्ते से उन्होंने सामूहिक विवाह में शामिल नव दंपत्तियों का वीडियो कॉल के जरिए हाल जाना। सांसद मनीष जायसवाल अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के जरिए गरीब और बेसहारा परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह करते हैं। साल 2026 में रामगढ़ में यह सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। शादी के एक दिन बाद उन्होंने नव दंपतियों को वीडियो कॉल के जरिए जब हाल जाना तो छुट्टी ले अंदाज में मजाकिया अंदाज में दूल्हों से संवाद करते हुए कहा कि आपका शादी शाही शादी की तर्ज पर हुआ जिसमें महामहिम राज्यपाल आए, प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी आए, एक लाख लोगों ने आपके आशीर्वाद दिया, मेरे शादी में तो इनमें से कोई नहीं आया था। फिर बेटी से बात किया और उनसे हालचाल पूछा साथ ही पूछा कि बेटी कोई कमी तो नहीं रही फिर नेटवर्क कटने लगा। सांसद मनीष जायसवाल की यह संवेदनशीलता उनकी भावनात्मक लगाव और सादगी को बखूबी प्रदर्शित करती है। उन्होंने शादी के बाद नव विवाहित जोड़ों से सीधा संवाद कर यह संदेश भी दिया कि उनका यह प्रयास राजनीति के लिए नहीं बल्कि मानवीय है और वे अपने क्षेत्र की इन बेटियों को परिवार का अंग मानते हैं। उन्होंने विदाई के वक्त भी कहा था कि सिर्फ हाथ पीले करना ही हमारी जिम्मेवारी नहीं है बल्कि उन हाथों को जीवन भर संबल देना ही हमारा असली मकसद है ।