हजारीबाग में 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय और आयुक्त आवास पर हुआ झंडोत्तोलन


हजारीबाग। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग कार्यालय परिसर में गरिमामय झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने प्रमंडलीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर सलामी दी।

वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त आवास पर अवर सचिव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रमंडलवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस से जुड़े कर्मी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।